प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रामीण आबादी को कृषि सहित अन्य क्षेत्रों में नई तकनीकों का ज्ञान देकर ग्रामीण भारत की नई छवि बनाने पर जोर दिया।
ग्रामीण विकास के लिए बजट संबंधी घोषणाओं पर एक वेबीनार को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2022 के बजट में ग्रामीण क्षेत्रों-पूर्वोत्तर और आकांक्षी जिलों के विकास के लिए एक विशेष रोड मैप तैयार किया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण सडक योजना और जल जीवन मिशन जैसी विभिन्न योजनाओं का लक्ष्य हासिल करने के लिए एक स्पष्ट रोड मैप तैयार किया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भूमि संबंधी दस्तावेजों का डिजिटीकरण और भूमि सीमांकन संबंधी कार्यों को टैक्नोलॉजी से जोड़ना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि गांवों विशेषकर आवास और भूमि के उचित सीमांकन की aजरूरत है और इसे प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत सफलतापूर्वक किया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत सरकार ने चालीस लाख से ज्यादा सम्पत्ति कार्ड वितरित किये हैं। उन्होंने कहा कि ब्रॉडबैण्ड एक्टिविटी से गांवों में न सिर्फ सुविधाएं उपलब्ध होंगी, बल्कि बडी संख्या में युवाओं में कौशल विकास में भी मददगार होंगी। श्री मोदी ने कहा कि बजट में घोषित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम सीमावर्ती गांवों के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था का एक मुख्य स्तम्भ है और स्वयं-सहायता समूहों के जरिये महिलाओं की भागीदारी को और बढ़ाया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि जन धन योजना से वित्तीय समावेशन सुनिश्चित हुआ है और महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है।
महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More
IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment