यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि उन्होंने यूक्रेन को यूरोपीय संघ में शामिल करने के सरकारी अनुरोध पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने यूरोपीय संघ से कहा है कि उनका देश रूस के हमले से जूझ रहा है और उसे विशेष प्रक्रिया के अंतर्गत तत्काल यूरोपीय संघ की सदस्यता दी जानी चाहिए।
यूक्रेन संकट पर कल संयुक्त राष्ट्र महासभा का विशेष आपात सत्र आयोजित हुआ। इसमें तत्काल संघर्ष विराम करने और अधिक से अधिक से संयम बरतने तथा कूटनीति और संवाद से हल ढूंढने का आह्वान किया गया। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतरेस ने कहा कि अब बहुत हो चुका है और सैनिकों को अपने बैरेक में वापस चले जाना चाहिए। शांति की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि मानवीय सहायता महत्वपूर्ण है लेकिन वह समस्या का समाधान नहीं है।
स्विटजरलैंड ने यूक्रेन संकट पर तटस्थता छोड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि वह रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाएगा। स्विटजरलैंड के राष्ट्रपति इग्नैजियो कासिस ने कहा कि यूरोपीय संघ ने रूस पर जो प्रतिबंध लगाए हैं उसी तरह स्विटजरलैंड भी प्रतिबंध लगाएगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment