यूएस ओपन टेनिस प्रतियोगिता के एक तरफा मुकाबले में पूर्व चैंपियन दानील मेदवेदेव ने 13वीं वरीयता प्राप्त एलेक्स डि मिनौर को 2-6, 6-4, 6-1, 6-2 से हरा दिया। तीसरी वरीयता प्राप्त मेदवेदेव का अब क्वार्टर फाइनल में रूस के ही खिलाड़ी अंद्रेई रुबलेव से मुकाबला होगा। इससे पहले पिछले विजेता स्पेन के कार्लोस अल्काराज और 8वीं वरीयता प्राप्त रुबलेव पुरुष एकल के अंतिम आठ में प्रवेश कर चुके हैं। न्यूयॉर्क में कल रात अंतिम 16 के मुकाबलों में अल्काराज ने इटली के मैटियो अर्नाल्डी को 6-3, 6-3, 6-4 से मात दी, जबकि रुबलेव ने ब्रिटेन के जैक ड्रेपर को 6-3, 3-6, 6-3, 6-4 से हराया।
उधर क्वार्टर फाइनल में ही दूसरी वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच का मुकाबला अमरीका के 9वीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज से होगा, जबकि 10वीं वरीयता प्राप्त फ्रांसिस तियाफो का सामना अमरीका के ही बेन शेल्टन से होगा।
इस बीच महिलाओं के एकल मुकाबलों में तीसरी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला को प्री क्वार्टर फाइनल में कल 17वें नंबर की खिलाड़ी मेडिसन कीज से हार का सामना करना पड़ा। वहीं चेक रिपब्लिक की 9वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी मरकेता वोन्द्रोउसोवा ने अमरीका की पिटोन स्टियर्न्स को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। 16 मैचों के अन्य दौर में ट्यूनीशिया की 5वीं वरीयता प्राप्त ओन्स जबेऊ को चीन की 23वीं वरीयता प्राप्त किनवेन झेंग के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment