Categories: News-Headlines

भारत ने श्रीलंका के कैंडी में नेपाल को 10 विकेट से हराकर एशिया कप 2023 के सुपर 4 में पहुंचा

भारत एशिया कप 2023 के सुपर 4 में पहुंच गया है। कल श्रीलंका के पल्‍लेकेले अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट स्‍टेडियम में भारतीय टीम ने नेपाल को 10 विकेट से हरा दिया। वर्षा के कारण मैच के ओवरों में कटौती की गई थी। इसके बाद भारतीय टीम ने 17 गेंद बाकी रहते हुए 145 रनों के संशोधित लक्ष्‍य को पूरा कर लिया। इससे पहले भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। नेपाल की टीम ने प्रारंभिक 10 ओवरों में 65 रन बनाकर सधी शुरुआत की। नेपाल को भारत की कमजोर फील्डिंग का भी फायदा मिला और प्रारंभिक 5 ओवरों में भारतीय खिलाड़ियों ने कम से कम 3 कैच छोड़ दिए। नेपाल की टीम अंतत: 48 ओवर और दो गेंदों में 230 रनों पर सिमट गई। नेपाल की ओर से आसिफ शेख ने सर्वाधिक 58 रन बनाए जबकि कुशल भुरतेल और सोमपाल कामी ने भी महत्‍वपूर्ण योगदान दिया। भारत की ओर से रविन्‍द्र जड़ेजा और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट लिए।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की सलामी जोड़ी शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने अच्‍छी शुरुआत की। प्रारंभिक 2 ओवर और 1 गेंद में उन्‍होंने 17 रन बनाए। इसके बाद वर्षा ने मैच में बाधा डाली और फिर भारत को 23 ओवरों में 145 रन का लक्ष्‍य दिया गया। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने भारत को 20 ओवर और 1 गेंद में 147 रनों के स्‍कोर तक पहुंचा दिया। रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 74 रन बनाए, जबकि शुभमन गिल 67 रन बना सके। अब 10 सितंबर को सुपर 4 में भारत का मुकाबला पाकिस्तान के साथ होगा। यह मैच कोलंबो के प्रेमदासा स्‍टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच पिछला मैच वर्षा में धुल गया था।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

15 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

15 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.