विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उसने म्यांमा में नौकरी का झांसा देकर फंसाए गए दो सौ भारतीयों को बचाया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया कि इनमें से 153 लोगों को वापस भारत लाया जा चुका है, जबकि 50 लोगों को लाने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि इसी तरह 108 लोगों को कम्बोडिया से भी भारत लाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने म्यांमा और थाईलैंड के अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वह इस तरह की परेशानी में फंसे भारतीयों को स्वदेश भेजने की प्रक्रिया में मदद करें। उन्होंने अगाह किया कि इन देशों में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा केवल पर्यटकों के लिए है, न कि नौकरी चाहने वालों के लिए। कतर में फीफा विश्व कप में भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक की मौजूदगी के सवाल पर अरिंदम बागची ने कहा कि यह मुददा कतर के समक्ष उठाया गया है।
भारत में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति पर अमरिकी अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर उन्होंने कहा कि इसमें तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि ये इस बात को भी दर्शाता है कि आयोग भारत के संवैधानिक ढांचे, बहुलता और मजबूत लोकतांत्रिक प्रणाली के बारे में पूर्वाग्रह से ग्रसित है। यह उनका एक एजेंडा है, जो उनकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करता है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment