Categories: News-Headlines

म्यांमार की सैन्‍य सरकार ने राजनीतिक दलों के पंजीकरण के लिए नया सख्‍त कानून लागू किया

म्यांमार की सैन्‍य सरकार ने राजनीतिक दलों के पंजीकरण के लिए नया सख्‍त कानून लागू किया है। इसके अनुसार, राजनीतिक दलों को साठ दिन के भीतर पंजीकरण कराना होगा और पंजीकरण के 90 दिन के भीतर कम से कम एक लाख सदस्‍य बनाना होगा। हालांकि, एक ही क्षेत्र में चुनाव लड़ रहे राजनीतिक दलों के लिए यह संख्‍या केवल एक हजार रखी गई है। नये नियमों के मुताबिक, देश भर में चुनाव लड़ने वाले राजनीतिक दलों को तीन सौ 30 टाउनशिप में से कम से कम आधे में छह महीने के भीतर अपने कार्यालय खोलने होंगे। राजनीतिक दलों को पंजीकरण के लिए दस करोड़ क्‍यात जमा कराना होगा।

नये कानून के अनुसार, अदालत से दोषसिद्ध कोई भी व्‍यक्ति गैर-कानूनी माने गए संघों से जुड़े होने पर किसी राजनीतिक दल का सदस्‍य नहीं बन सकता। सैन्‍य सरकार ने पूर्व कांउसलर आंग सान सू ची को कई आरोपों में जेल में बंद कर रखा है। सू ची की पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी के कई नेता अज्ञातवास से सरकार चला रहे हैं, जिसे सैन्‍य शासन ने अवैध करार दिया है। सू ची की पार्टी ने नये सिरे से पंजीकरण कराने से इनकार कर दिया है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

11 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.