भारत में लगातार विकसित हो रहे डिजिटल परिदृश्य के साथ, ग्रामीण क्षेत्रों ने भी सरकार द्वारा बेहतर ई-शासन मंच की जरूरत महसूस की है। इसके लिए पंचायती राज मंत्रालय ‘अधिकतम शासन- न्यूनतम सरकार’ के नीतिगत उद्देश्य के साथ ‘अगली पीढ़ी’ के सुधारों को आगे बढ़ाने वाली डिजिटल प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के संबंध में 30 जनवरी 2023 को नई दिल्ली में एक दिवसीय विचार-विमर्श बैठक ‘मंथन: नए मार्गों का चित्रण’ का आयोजन कर रहा है। इसका उद्देश्य मुख्य रूप से ई-ग्राम स्वराज के अपने मौजूदा ई-गवर्नेंस एप्लीकेशनों में सुधार के लिए विचार-मंथन और एक रोडमैप विकसित करना है।
यह सम्मेलन अधिक प्रभावी ई-ग्राम स्वराज 2.0 निर्माण के लिए आगे के रास्ते पर एक आम समझ विकसित करने, पहुंच के प्रमुख मापदंडों पर मंत्रालय के ई-शासन एप्लीकेशनों के पैमाने व दायरे को बदलने, सामग्री की उपलब्धता, उपयोग में आसानी, सूचना सुरक्षा व गोपनीयता, एकीकृत सेवा वितरण आदि के संबंध में समग्र इनपुट का पता लगाएगा, जिससे न केवल एप्लीकेशनों का सुधार कुशल तरीके से किया जा सके बल्कि, पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई) के दैनिक कार्यों को भी सरल बनाया जा सके।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संगठनों के उद्योग विशेषज्ञ, विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि/वरिष्ठ अधिकारी व नीति निर्माता और शासन क्षेत्र के रिसोर्स पर्सन हिस्सा लेंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment