म्यांमार की एक अदालत ने आज अपदस्थ स्टेट काउंसलर आंग सान सू की को चार साल जेल की सजा सुनाई है। वे म्यांमा राष्ट्रीय आपदा कानून के अन्तर्गत महामारी से जुडे कोविड-19 नियमों का उल्लंघन और सैन्य शासन के विरूद्ध जनाक्रोश भडकाने की दोषी पाई गई हैं। आंग सान सू की के विरूद्ध सजा की यह पहली कडी है। वे 11 आरोपों का सामना कर रही हैं। उन्होंने सभी आरोपों से इंकार किया है।
अदालत ने अपदस्थ पूर्व राष्ट्रपति विन माइंट को भी दोषी पाया और उन्हें चार साल के कारावास की सजा सुनाई है।
इस वर्ष पहली फरवरी को नई संसद की बैठक से पहले सेना द्वारा तख्ता पलट किये जाने से पहले जनतांत्रिक सरकार का नेतृत्व करने वाली आंग सांग इस समय हिरासत में हैं। आंग सान सू की की पार्टी नेशनल लीग फार डेमोक्रेसी को नवम्बर 2020 के राष्ट्रीय चुनाव में भारी बहुमत मिला था।
आंग सान सू की को सरकारी गोपनीयता अधिनियम के उल्लंघन के अर्न्तगत भ्रष्टाचार और चुनाव में धांधली करने का आरोप है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment