मौसम विभाग ने शनिवार तक उत्‍तर भारत में घने कोहरे और शीत लहर की चेतावनी दी

मौसम विभाग ने शनिवार तक उत्‍तर भारत में घने कोहरे और शीत लहर की चेतावनी दी

मौसम विभाग ने शनिवार तक उत्तर भारत में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, चंड़ीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में कल शीतलहर और घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा, जबकि हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तर राजस्थान में अगले चार दिन तक शीत लहर चलने की आशंका है।

विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज घने कोहरे के कारण दृश्यता कम रहने का रेड अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में कल और परसों के लिए औरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

जो वेदर है दिल्ली में तो बहुत इंप्रूव है। एयरपोर्ट में ऑपरेशन नॉर्मल है। बाकी जो इलाका है जैसे पठानकोट, पंजाब, हरियाणा लेकर के उत्तर प्रदेश वहां पर डेन्स फॉग है और ओनली थोड़़ा इन्प्रूव हुआ है दिल्ली और आसपास का इलाका और तापमान दिल्ली का जो पांच-छह डिग्री सात डिग्री तक चल रहा है और बाकी रेड अलर्ट है पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में आगे कुछ दिन के लिए।

Related posts

Leave a Comment