Categories: News-Headlines

मौसम विभाग ने देश के मध्यवर्ती और पश्चिमी तटवर्ती क्षेत्रों में अगले पांच दिन तक तेज वर्षा की चेतावनी दी

मौसम विभाग ने देश के मध्यवर्ती और पश्चिमी तटवर्ती क्षेत्रों में अगले पांच दिन तक तेज वर्षा की चेतावनी दी है। मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र, गोवा, तटवर्ती कर्नाटक और केरल में अत्यधिक तेज वर्षा का अनुमान है।

इस बीच, मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले चार दिनों में कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में तेज बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। इस बीच, मराठवाड़ा के कुछ जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे महाराष्ट्र-गोवा समुद्र तट के किनारे समुद्र में न जाएं।

कोंकण में सुबह से ही भारी बारिश जारी है, कोल्हापुर में कम से कम दो नदियां खतरे के निशान के आस-पास बह रही हैं। किसी भी अप्रिय घटना से बचने और स्थानीय प्रशासन की सहायता के लिए एनडीआरएफ की पांच टीमों को मुंबई में, एक-एक नागपुर, चिपलुन और महाड जिले में तैनात किया गया है।

दिल्ली, कोलकाता और चेन्‍नई में बादल छाये रहने और एक दो स्‍थानों पर वर्षा या गरज के साथ बौछारे पड़ने की संभावना है।

श्रीनगर, जम्‍मू और मुज्फ्फराबाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे या गरज के साथ बारिश हो सकती है। लेह और गिलगित में बादल छाये रहेंगे। गुवाहाटी, इम्‍फाल, अगरतला, गंगटोक, कोहिमा, शिलंग, ईटानगर और आइजॉल में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

9 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

9 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.