मौसम विभाग ने चक्रवात की आशंका के कारण मछुआरों और छोटे जहाजों को कल से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के आसपास के क्षेत्रों में समुद्र में न जाने की सलाह दी।
मौसम विभाग ने देश के विभिन्न भागों में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान व्यक्त किया है। पंजाब के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की संभावना है। दिल्ली, चण्डीगढ, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखण्ड, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के कई हिस्सों में वर्षा का अनुमान है।