Categories: News-Headlines

मौसम विभाग ने अगले तीन दिन में महाराष्‍ट्र में लू जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने अगले तीन दिन में महाराष्‍ट्र में लू जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मराठवाडा, विदर्भ और मध्‍य प्रांत में पिछले कुछ दिनों में तापमान में तेजी से बढोतरी हुई है। विदर्भ के चंद्रपुर शहर का तापमान 43 डिग्री सेल्‍सि‍यस से भी अधिक रहा। इस बीच, कल राज्‍य के जलगांव जिले में तीस वर्षीय एक युवा की लू लगने से मृत्‍यु हो गयी। प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि वे लू को देखते हुए पर्याप्‍त सावधानी बरतें।

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.