मोरक्को में 6.8 की तीव्रता के भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 2000 से अधिक हो गई है जबकि लगभग 1400 लोग घायल हुए हैं। खबरों के अनुसार भूकंप से प्रभावित दूरदराज के क्षेत्रों में फंसे लोगों तक राहत दल अभी तक नहीं पहुंच पाए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। मोरक्को में शुक्रवार की रात आए विनाशकारी भूकंप का केंद्र मराकेस से लगभग 71 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में हाई एटलस पहाड़ियों के पास था। उत्तरी अफ्रीका के देश मोरक्को में पिछले 120 वर्षों में यह सबसे भयानक भूकंप आया। ज्यादातर भूकंप पीड़ित दूरदराज के क्षेत्रों से बताए गए हैं।
आशंका है कि बड़ी इमारतों के ढहने से मलबे के अंदर अब भी काफी लोग फंसे हुए हैं। ये इमारतें बहुत पुरानी थीं और वे भूकंप की तीव्रता सह नहीं पाए। प्रधानमंत्री मोदी सहित अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, जर्मनी के चांसलर ओलफ शोल्ज और विश्व के अन्य नेताओं ने भूकंप में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवंदना प्रकट की।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment