एशिया कप क्रिकेट में आज कोलंबो के प्रेमदासा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सुपर-4 के मुकाबले में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। यह मैच दोपहर बाद 3 बजे से खेला जाएगा। दोनों देशों के बीच सुपर-4 के इस मैच के लिए 1 दिन अलग से रिजर्व रखा गया है। अगर बारिश के कारण आज का मैच रोक दिया जाता है तो यह मैच कल वहीं से आगे खेला जाएगा। एशिया कप में सुपर-4 मुकाबले का यह तीसरा मैच होगा।
कल रात कोलंबो में सुपर-4 के दूसरे मैच में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 21 रन से हरा दिया। श्रीलंका के 258 रन के लक्ष्य के जवाब में बांग्लादेश की टीम 48 ओवर और 1 गेंद में 236 रन पर सिमट गई। इससे पहले बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने सुपर-4 के पहले मैच में बुधवार को बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया था।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment