Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 10 सितंबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

जी-20 सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की मेहमान नवाजी की खबरें सभी अखबारों में प्रमुखता से छाई हुई हैं। समाचार पत्रों में प्रकाशित सभी तस्‍वीरें भारत की ऐतिहासिक सफलता को दर्शा रही है। राजस्‍थान पत्रिका लिखता है-कोणार्क के सामने एक घंटे खड़े रहकर पीएम मोदी ने की मेहमानों की आत्‍मीय अगवानी।

हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है – भारत से यूरोप तक कॉरिडोर बनेगा। जी-20 शिखर सम्‍मेलन में ऐलान, नई दिल्‍ली घोषणा-पत्र पर सहमति। नवभारत टाइम्‍स के शब्‍द है – भारत बना भाग्‍य विधाता, 20 ताकतवर देश आए साथ।

राष्‍ट्रीय सहारा ने प्रधानमंत्री के शब्‍दों को प्रकाशित किया है। पत्र लिखता है-मोदी का आह्वान ‘विश्‍वास की कमी’ को ‘भरोसे’ में बदलें। दैनिक ट्रिब्‍यून ने शिखर सम्‍मेलन पर खबर प्रकाशित की है-महाशक्तियों ने स्‍वीकारा दुनिया के लिए दिल्‍ली का संदेश। भारत की अध्‍यक्षता में बड़ी कामयाबी, सर्वसम्‍मति से अपनाया गया नई दिल्‍ली घोषणा-पत्र।

भारत मंडपम में जी-20 क्राफ्ट बाजार की रौनक भी अखबारों की सुर्खियां बटोर रही है। दैनिक भास्‍कर लिखता है-नॉर्थ ईस्‍ट के क्रॉफ्ट पर ठहरी निगाहें, भारत की संस्‍कृति और कला को जान रहे हैं विदेशी मेहमान। स्‍वदेशी फूलों की भीनी-भीनी खुशबू भी मोह रही विदेशी मेहमानों का मन।

विनाशकारी भूकंप से दहला मोरक्‍को सब अखबारों की खबर है। जनसत्‍ता ने प्रधानमंत्री मोदी के शब्‍दों को प्रकाशित किया है – मोरक्‍को को हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है भारत।

राजधानी दिल्‍ली सहित कई राज्‍यों में बारिश का अनुमान अधिकतर अखबारों की सुर्खी है-उत्‍तराखंड के 11 जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट, बिहार में भी भारी बारिश संभव।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

11 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.