उपभोक्ता कार्य विभाग के सचिव रोहित कुमार सिंह ने आज मोजाम्बिक के उच्चायुक्त महामहिम एर्मिंडो ए पेरेरिया के साथ तूर (अरहर) से संबंधित व्यापार और अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए बैठक की।
रोहित कुमार सिंह ने जुलाई, 2023 से मोजाम्बिक में पैदा हुई प्रक्रियात्मक बाधाओं पर चिंता व्यक्त की और कहा कि इसके कारण देश से तुअर निर्यात खेप को भेजने में देरी हो रही है। उन्होंने उच्चायुक्त से मोजाम्बिक से तुअर के निर्बाध निर्यात को सुनिश्चित करने के लिए ठीक उस रूप में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया, जैसा भारत सरकार ने आयात को सुचारू और निर्बाध बनाने के लिए आवश्यक नीतिगत उपाय किए हैं। इस संबंध में उपभोक्ता कार्य विभाग के सचिव ने महामहिम एर्मिंडो ए पेरेरिया को मोजाम्बिक बंदरगाहों पर मंजूरी की प्रतीक्षा कर रहे तुअर निर्यात खेप के बारे में जानकारी दी तथा इनकी शीघ्र मंजूरी की आवश्यकता पर बल दिया। इस बात पर भी जोर दिया गया कि तुअर के व्यापार के लिए द्विपक्षीय समझौता ज्ञापन को बरकरार रखने की जरूरत है, क्योंकि यह दोनों देशों के उत्पादकों और उपभोक्ताओं के प्रति भारत और मोजाम्बिक की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
उच्चायुक्त महामहिम एर्मिंडो ए पेरेरिया ने मोजाम्बिक में समग्र कृषि इकोसिस्टम के लिए भारत और मोजाम्बिक के बीच व्यापार संबंधों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि तुअर व्यापार से संबंधित मौजूदा मुद्दों को हल करने और मोज़ाम्बिक से भारत में तुअर निर्यात के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
उपभोक्ता कार्य विभाग के सचिव और मोजाम्बिक के उच्चायुक्त के बीच इस समय हुई बैठक महत्वपूर्ण है, क्योंकि मोजाम्बिक से आयात के सुचारू प्रवाह से आने वाले महीनों के दौरान तुअर की उपलब्धता बढ़ेगी और भारतीय उपभोक्ताओं के लिए उपलब्धता तथा इसका किफायती होना सुनिश्चित होगा।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment