25टी बोलार्ड पुल (बीपी) टग, ‘महाबली’ को कमांडर (सीएमडीई) सुनील कौशिक, एनएम, डब्ल्यूपीएस (एमबीआई) द्वारा मैसर्स शॉफ्ट शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड, भरूच, गुजरात में 28 अक्टूबर 2023 को लॉन्च किया गया था। यह टग रक्षा मंत्रालय की ‘‘मेक इन इंडिया’’ पहल का गौरवमयी ध्वजवाहक है।
भारत सरकार की ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ पहल के अनुरूप सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) द्वारा तीन 25टी बीपी टग के निर्माण और वितरण के लिए मैसर्स शॉफ्ट शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड (एसएसपीएल) के साथ अनुबंध संपन्न हुआ। ये टग भारतीय शिपिंग रजिस्टर (आईआरएस) के वर्गीकरण नियमों के अनुरूप बनाए गए हैं। टग की उपलब्धता नौसेना के जहाजों और पनडुब्बियों को बर्थिंग और अन-बर्थिंग, मोड़ और सीमित पानी में युद्धाभ्यास के समय सहायता की सुविधा प्रदान करके भारतीय नौसेना (आईएन) की परिचालन प्रतिबद्धताओं को गतिशक्ति प्रदान करेगी। यह टग्स बंदरगाह पर निकटस्थ जहाजों को अग्निशमन सहायता भी प्रदान करेगा, और इसमें सीमित खोज और बचाव अभियान चलाने की कार्यक्षमता होगी।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment