Categories: News-Headlines

दिल्‍ली में वायु गुणवत्‍ता आज ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई, आगे और अधिक खराब होने की आशंका

मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्‍ली में वायु गुणवत्‍ता आज ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहेगी। आज सुबह 8 बजे वायु गुणवत्‍ता सूचकांक 332 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि वायु गुणवत्‍ता सूचनकांक 31 अक्‍टूबर तक बहुत खराब श्रेणी में बने रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार जहांगीरपुरी में वायु गुणवत्‍ता सूचकांक 404 दर्ज किया गया जबकि नेहरू नगर में ये 393 था। बोर्ड के अनुसार दिल्‍ली में आज सुबह कुल 22 क्षेत्रों में वायु गुणवत्‍ता खराब दर्ज की गई। वायु गुणवत्‍ता के स्‍तर में यह गिरावट हवा की धीमी गति और रात में तापमान गिरने के कारण हुई है। सर्दी के मौसम के दौरान पराली जलाने और अन्‍य कारणों से राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली में वायु गुणवत्‍ता सूचकांक खतरनाक स्‍तर पर पहुंच जाता है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

14 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.