Categories: News-Headlines

‘मेरी माटी मेरा देश अभियान’ 09 से 15 अगस्त के दौरान पूरे देश में चलाया जाएगा

आजादी का अमृत महोत्सव (एकेएएम) की शुरुआत 12 मार्च, 2021 को साबरमती से दांडी तक मार्च के साथ शुरू हुई थी। अब, ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान की परिकल्पना आजादी का अमृत महोत्सव के समापन कार्यक्रम के रूप में की गई है। इस अभियान में वसुधा वंदन, शिलाफलकम (स्मारक) को शामिल करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी की समीक्षा करने के लिए एक बैठक का आयोजन आज ग्रामीण विकास सचिव शैलेश कुमार सिंह और युवा मामलों की सचिव मीता राजीवलोचन की संयुक्त अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

युवा मामलों की सचिव ने इस आयोजन की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के कार्यक्रमों की योजना पहले से तैयार होनी चाहिए और 09 से 15 अगस्त, 2023 के दौरान इसका आयोजन किया जाना चाहिए। पूरे देश के लगभग 7,500 ब्लॉकों से चयनित युवा दिल्ली के कर्तव्य पथ पर इस कार्यक्रम के लिए एकत्रित होंगे। वे अगस्त, 2023 में आयोजित होने वाले इस मेगा कार्यक्रम में अपने राज्यों के सभी गांवों/ग्राम पंचायतों से मिट्टी लेकर आएंगे। वसुधा वंदन कार्यक्रम के फलस्वरूप कर्तव्य पथ पर निर्मित होने वाले अमृत वाटिका में स्वदेशी पौधे और शिलाफलकम होंगे।

ग्रामीण विकास सचिव शैलेश कुमार सिंह ने वसुधा वंदन और शिलाफलकम के महत्व पर बल दिया। शैलेश सिंह ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत/गांव वसुधा वंदन के अंतर्गत स्वदेशी प्रजातियों के 75 पौधे लगाकर धरती माता का नवीनीकरण और पुन: पूर्ति करेगा।

ग्रामीण विकास सचिव ने आगे कहा कि वसुधा वंदन कार्यक्रम का आयोजन किसी अमृत सरोवर या किसी जल निकाय या किसी सार्वजनिक स्थानों जैसे स्कूलों, ग्राम पंचायत भवनों या ग्राम पंचायत द्वारा निर्धारित किए गए उपयुक्त स्थान पर किया जा सकता है।

शैलेश सिंह ने शिलाफलकम के महत्व पर बल दिया। इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य उन सभी वीरों के प्रति अपना हार्दिक भाव व्यक्त करना है जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। ग्रामीण विकास सचिव ने सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से जन भागीदारी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया साथ ही जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों से इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने का अनुरोध किया।

पंचायती राज मंत्रालय में अपर सचिव ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को सुझाव दिया कि वे ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को शामिल करें।

संयुक्त सचिव (मनरेगा) ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को अभियान की विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ राज्यों/केंद्र शासित की अपेक्षाओं के बारे में भी बात की।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

3 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

3 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

5 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

7 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

7 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.