Categories: News-Headlines

सेंट्रल कंट्रोल एंड कमांड सेंटर आपातकालीन स्थिति में संपूर्ण भारतीय रेल के लिए नर्व सेंटर के रूप में काम करेगा

सेंट्रल कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का भूमि पूजन समारोह आज नई दिल्ली में संपन्न हुआ। सेंट्रल कंट्रोल एंड कमांड सेंटर आपातकालीन स्थिति में संपूर्ण भारतीय रेल के लिए नर्व सेंटर के रूप में काम करेगा। आरपीएफ के महानिदेशक श्री संजय चंद्र ने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में हिस्सा लिया।

मॉनिटरिंग सेल और एनालिटिक सेल में 50 से अधिक कर्मचारी विभिन्न शिफ्टों में चौबीसों घंटे काम करेंगे। सेंट्रल कंट्रोल एंड कमांड सेंटर भवन भारतीय रेल के सभी क्षेत्रों में डेटा निगरानी, ​​​​सीसीटीवी विश्लेषण, डेटा विश्लेषण और साइबर संचालन आदि से संबंधित कार्यों के लिए टीओपीएआरसी मुख्यालय के रूप में काम करेगा। इन प्रयोजनों से प्रत्येक क्षेत्र की वीडियो स्क्रीन को मॉनिटरिंग हॉल में रखा जाएगा।

भवन में 60 व्यक्तियों की क्षमता वाला कॉन्फ्रेंस हॉल, व्यायामशाला सुविधा, कैफेटेरिया और गणमान्य व्यक्तियों के लिए सुइट्स शामिल होंगे। परियोजना का निर्माण 2 चरणों में किया जाएगा और दोनों चरणों के लिए क्रमश: 4.5 करोड़ रुपये और 13.5 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जाएंगे। पहले चरण का काम आज से शुरू किया जा रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

8 hours ago

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

1 day ago

This website uses cookies.