Categories: News-Headlines

मेरा युवा भारत (माय भारत) पोर्टल ने 31 जनवरी 2024 तक 1.45 करोड़ से अधिक पंजीकरणों के साथ महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

मेरा युवा भारत (माय भारत) पोर्टल ने 31 जनवरी 2024 तक 1.45 करोड़ से अधिक पंजीकरणों के साथ महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ऐसा इस पोर्टल के उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफेस के कारण संभव हो सका है जो कुछ ही मिनटों में पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण कर देता है। यह पोर्टल पहले से ही देश के युवाओं को रचनात्मक और परिवर्तनकारी प्रयासों के लिए संघटित किए जाने को प्रभावित कर रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस, यानी 31 अक्टूबर 2023 को कर्तव्य पथ, नई दिल्ली में देश के युवाओं के लिए ‘मेरा युवा भारत (माय भारत)’ मंच का शुभारंभ किया था। माय भारत पोर्टल की परिकल्पना युवाओं के विकास और युवाओं के नेतृत्व में विकास के लिए एक महत्वपूर्ण, प्रौद्योगिकी-संचालित सुविधाप्रदाता के रूप में की गई है, जिसका लक्ष्य युवाओं को उनकी आकांक्षाएं पूरी करने और “विकसित भारत” के निर्माण में योगदान देने के लिए सशक्त बनाने के लिए निष्‍पक्ष अवसर प्रदान करना है। यह एक ‘फिजिटल प्लेटफॉर्म’ (फिजिकल+ डिजिटल) है, जिसमें वास्तविक गतिविधि के साथ-साथ डिजिटल रूप से जुड़ने का अवसर भी शामिल है। वास्तविक गतिविधियों और डिजिटल कनेक्टिविटी का मिश्रण इस मंच की आधुनिक, गतिशील प्रकृति को दर्शाता है।

देश भर के नौजवान, माय भारत पोर्टल (https://www.mybharat.gov.in/) पर पंजीकरण कर सकते हैं और पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न अवसरों और आयोजनों के लिए साइन अप कर सकते हैं। माय भारत तेजी से युवा विकास के एक महत्वपूर्ण साधन के रूप में उभरा है, जो पुलिस, शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) और विभिन्न मंत्रालयों के साथ विविध अवसरों, कार्यक्रमों और स्वयंसेवी गतिविधियों की पेशकश करता है। राष्ट्रीय युवा दिवस, 12 जनवरी 2024 को पूरे भारत में 1 लाख से अधिक स्वयंसेवकों ने यात्रियों के लिए बेहतर सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन में सहायता के लिए यातायात पुलिस के साथ काम किया।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 27 जनवरी 2024 को एनसीसी और एनएसएस स्वयंसेवकों से बातचीत में माय भारत की सफलता का उल्‍लेख करते हुए, पोर्टल को इतने कम समय में मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने इस मंच की तीव्र और प्रभावशाली पहुंच को रेखांकित करते हुए कहा कि यह भारत की इक्कीसवीं सदी के युवाओं के लिए सबसे बड़ा मंच है।

भविष्‍य में माय भारत का लक्ष्य अपने प्रभाव को और व्‍यापक बनाने के लिए नई सुविधाओं व पहलों की शुरुआत करना है। यह मंच उभरते क्षेत्रों में अपनी पहुंच को व्‍यापक बनाने तथा शैक्षणिक संस्थानों और युवा संगठनों के साथ अपनी सहभागिता को बढ़ाने के लिए उत्सुक है। माय भारत अपने विकास का सिलसिला जारी रखते हुए युवाओं के बीच समान अवसर प्रदान करने और निरंतर सीखने की संस्कृति को बढ़ावा देने के अपने मिशन के लिए प्रतिबद्ध है। मेरा युवा भारत का लक्ष्य मौजूदा कार्यक्रमों को एकीकृत करके, उपलब्ध संसाधनों और विशेषज्ञता का अधिकतम उपयोग करके दक्षता बढ़ाना है। यह सिर्फ एक संगठन भर नहीं, अपितु वर्ष 2047 तक भारत को ‘विकसित भारत’ बनाने का विजन है।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

5 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

5 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.