Categories: News-Headlines

मूडीज़ रेटिंग्स के अनुसार भारत पिछले पांच वर्षों में सबसे बड़ी उभरती बाजार अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना हुआ

मूडीज़ रेटिंग्स के अनुसार भारत पिछले पांच वर्षों में सबसे बड़ी उभरती बाजार अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना हुआ है। अपनी हाल की रिपोर्ट में एजेंसी ने कहा है कि भारत मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार, एक स्थिर और पूर्वानुमानित नीतिगत ढांचा तथा मजबूत घरेलू पूंजी बाजार के साथ भविष्य के वैश्विक झटकों को झेलने के लिए अपने अधिकांश समकक्षों की तुलना में बेहतर स्थिति में है।

यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब व्यापार को लेकर तनाव और भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बीच वैश्विक वित्तीय बाजार अस्थिर बने हुए हैं। मूडीज़ ने कहा है कि वैश्विक आर्थिक व्यवधानों से पहले तय किये गए मुद्रास्फीति के अनुमानित लक्ष्य सहित भारत के स्पष्ट और पूर्वानुमानित मौद्रिक नीति ढांचे से मुद्रास्फीति को नियंत्रण में रखने और बाहरी झटकों को सफलतापूर्वक झेलने में सहायता मिली है।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

असम में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने आज गुवाहाटी के लोक भवन में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा

असम में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने आज गुवाहाटी के लोक भवन में राज्यपाल… Read More

3 hours ago

रॉयल नीदरलैंड्स नेवी शिप एचएनएलएमएस डी रूयटर (एफ804) कोच्चि पहुंचा

रॉयल नीदरलैंड्स नेवी शिप एचएनएलएमएस डी रूयटर (एफ804) 04 मई 2026 को कोच्चि पहुंचा। यह… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.