Categories: News-Headlines

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत- आईएनएस सुदर्शनी केप वर्डे के साओ विसेंट द्वीप पर स्थित मिंडेलो बंदरगाह पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत- आईएनएस सुदर्शनी 4 मई 2026 को केप वर्डे के साओ विसेंट द्वीप पर स्थित मिंडेलो बंदरगाह पहुंच गया है। 20 जनवरी 2026 को रवाना होने के बाद से आईएनएस सुदर्शनी का मिंडेलो बंदरगाह पर उसका यह आठवां ठहराव है और कैरेबियन सागर के पार अपनी यात्रा शुरू करने से पहले अफ्रीका में इसका यह अंतिम पड़ाव है।

इस यात्रा के दौरान, आईएनएस सुदर्शनी के कमांडिंग ऑफिसर केप वर्डे के समुद्री अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। इस कार्यक्रम में आपसी सहयोग और समझ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केप वर्डे तटरक्षक बल के साथ पेशेवर और सामाजिक मेलजोल के साथ-साथ प्रशिक्षण आदान-प्रदान भी शामिल है। ठहराव के दौरान जहाज आगंतुकों के लिए भी खुला रहेगा, जिससे स्थानीय लोगों को इस जहाज का अनुभव करने और चालक दल के साथ बातचीत करने का अवसर मिलेगा।

आईएनएस सुदर्शनी युद्धपोत लोकायन-26 अभियान के अंतर्गत 8,000 समुद्री मील से अधिक की दूरी तय कर चुका है और भारतीय नौसेना के लिए कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कर चुका है, जो भारत की बढ़ती समुद्री पहुंच की पुष्टि करता है। यह तैनाती समुद्री कूटनीति का एक सशक्त प्रतीक है, जिसमें आईएनएस सुदर्शनी वैश्विक मंच पर भारत की समुद्री शक्ति, व्यावसायिकता और सद्भावना का प्रतीक है।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

रॉयल नीदरलैंड्स नेवी शिप एचएनएलएमएस डी रूयटर (एफ804) कोच्चि पहुंचा

रॉयल नीदरलैंड्स नेवी शिप एचएनएलएमएस डी रूयटर (एफ804) 04 मई 2026 को कोच्चि पहुंचा। यह… Read More

4 hours ago

भारत और यूरोपीय संघ ने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बैटरियों के पुनर्चक्रण पर केंद्रित तीसरे समन्वित प्रस्‍ताव आमंत्रण की घोषणा की

भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद (टीटीसी) के हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकी कार्य समूह-2… Read More

4 hours ago

पीएम मोदी और वियतनाम के राष्‍ट्रपति तो-लाम के बीच हुई वार्ता, भारत और वियतनाम ने कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

भारत और वियतनाम ने आज डिजिटल प्रौद्योगिकी, दुर्लभ खनिजों, चिकित्सीय उत्पादों से जुड़े विनियमन, सार्वजनिक… Read More

4 hours ago

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार किया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.