मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चन्द्रा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में सभी राजनीतिक दल विधानसभा चुनाव समय पर कराने के पक्ष में हैं। मतदान की तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य की तीन दिन की यात्रा के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए सुशील चन्द्रा ने कहा कि आगामी चुनाव में कोई विलंब नहीं होगा। उन्होंने बताया कि सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों ने निर्वाचन आयोग की टीम से भेंट की और कहा कि कोविड-19 से बचाव के नियमों का पालन करते हुए मतदान कराया जाना चाहिए।
सभी दलों ने विदआउट ऐनी डिफरेंस ऑफ ओपेनियन सभी ने कहा कि कोविड के ध्यान में रखते हुए समय पर चुनाव कराए जाएं। कुछ दलों के प्रतिनिधियों ने दिन के समय बिना कोविड नियमों का पालन किये चुनावी रैलियों के प्रति चिन्ता जाहिर की। साथ ही रैलियों की संख्याओं, रैलियों की संख्याओं को नियंत्रित करने के लिए मांग की। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि घनी आबादी वाले पोलिंग स्टेशन को खुले स्थानों पर किया जाए। ताकि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मतदान सम्पन्न हो सके।
सुशील चन्द्रा ने कहा कि मतदाताओं की संख्या में बढोतरी और महामारी की मौजूदी स्थिति को देखते हुए आयोग ने 11 हजार अतिरिक्त मतदान केन्द्र बनाने का निर्णय किया है। इससे मतदान केन्द्रों पर भीड़ से बचने में मदद मिलेगी।
कोविड को ध्यान में रखते हुए पहले जो हमारे बूथ थे वो 1500 लोगों पर एक बूथ बनाया जाता था। हमने इसे घटाकर 12 सौ 50 कर दिया है और इसलिए ऑन इन एवरेज़ 860 लोग एक बूथ के रूल पर बनाए गए हैं। हमारे पास एक लाख 74 हजार 351 मतदान स्थल है और इस तरह जो बूथ बढ़ाये गए हैं वो 11 हजार है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment