Categories: News-Headlines

केंद्र सरकार कोविड वैक्‍सीन की एहतियाती डोज के लिए SMS के जरिए सूचना देगी

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि देश में कोविड टीके की एहतियाती डोज लगाना 10 जनवरी से शुरू होगा। मंत्रालय ने बताया कि केन्द्र सरकार इसके लिए पात्र लोगों को एस.एम.एस. भेजकर जानकारी देगी। भारत 10 जनवरी से अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बूस्टर डोज लगाना शुरू करेगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में 26 दिसंबर से प्रतिदिन 10 हजार कोविड रोगी सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण में तेज वृद्धि के कारण कड़ी निगरानी की आवश्यकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कल नई दिल्ली में कहा कि भारत में अब तक 961 ओमीक्रॉन के मरीज़ सामने आए हैं।

26 दिसंबर ऑनवर्डस हमने केसेज में 10 हजार से अधिक केसेज की संख्या नोट की है इस कारण से हम सबको यहीं रिक्वेस्ट करना चाहेंगे कि जिस तरह से ये सार्प इन्क्रिज पिछले तीन-चार दिनों में नोट किया गया है उसके तहत एक विजिलेंस की जरूरत है ताकि हम ओवरओल अपने देश में इन्फेक्शन के स्प्रेड को रोक सके।

लव अग्रवाल ने कहा कि भारत में लगभग 90 प्रतिशत पात्र लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

देश में कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत एक अरब 44 करोड 45 लाख से अधिक टीके लगाये जा चुके हैं। कल शाम सात बजे तक 59 लाख से अधिक टीके लगाये गये।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

8 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

9 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.