मुख्य सचिवों का तीसरा राष्ट्रीय सम्मेलन आज से नई दिल्ली में शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल और शुक्रवार को सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। पहला सम्मेलन जून 2022 में धर्मशाला में और दूसरा पिछले वर्ष जनवरी में दिल्ली में हुआ था। तीन दिन के सम्मेलन का उद्देश्य सहकारी संघवाद के सिद्धांत को कार्यरूप देने के लिए सहभागी प्रशासन तथा केंद्र और राज्य सरकारों के बीच सहभागिता को बढ़ावा देना है।
इस वर्ष सम्मेलन का विषय है – सुगम जीवन सुनिश्चित करना। विचार विमर्श के दौरान साझा विकास एजेंडा लागू करने और राज्यों के साथ भागीदारी में समन्वित कार्रवाई तय करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जनकल्याणकारी योजनाओं और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सम्मेलन में पांच उपविषयों पर विचार-विमर्श होगा। ये विषय हैं -भूमि और परिसंपत्ति, बिजली, पेय जल, स्वास्थ्य और स्कूली शिक्षा। अनुपम की रिपोर्ट के साथ समाचार कक्ष से विजयलक्ष्मी कासोटिया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment