Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। देशभर के हजारों लाभार्थियों के अलावा केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं का लाभ समयबद्ध सीमा में सभी लक्षित लाभार्थियों तक पंहुचना सुनिश्चित करना है। इस वर्ष 15 नवम्बर को इस कार्यक्रम की शुरूआत के बाद से प्रधानमंत्री ने नियमित रूप से सभी लाभार्थियों से बातचीत की है।

विकसित भारत संकल्‍प यात्रा को लेकर ओडिशा में लोगों में काफी उत्‍साह देखा जा रहा है।

विकसित भारत संकल्‍प यात्रा ओडिशा के हजारों गांवों और शहरों के एक करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंच चुकी है। लोगों को इसके माध्‍यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ ही लाभार्थियों से भी बातचीत की जा रही है। संबलपुर जिले के एक गांव के वीबीएसवाई लाभार्थी से बातचीत करने पर उन्होंने सरकारी कार्यक्रमों पर संतुष्टि व्यक्त की।

भारत सरकार के विकसित भारत संकल्‍प यात्रा हमारे राज्‍य ओडिसा में कई महीनों से चली आ रही है और इसके तहत बहुत सारे लोग इकट्ठा भी हो रहे हैं। इस कार्यक्रम के जरिये से जितने भी कल्‍याणकारी योजनाएं हैं उसके बारे में सभी को पता चल रहा है और मुझे भी इस बारे में काफी सारी जानकारियां मिली हैं। जानकारी के साथ उसका फायदा भी मिल रहा है।

चाहे डिजिटल इंडिया हो, वोकल फॉर लोकल हो या स्वच्छ भारत अभियान, सभी ने सबके प्रयास की ताकत देखी है। लोग विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन को लेकर बहुत ही उत्‍साह दिखा रहे है। वे आयोजित गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेने के साथ ही मौके पर ही सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

2 days ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

3 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

3 days ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

3 days ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

3 days ago

This website uses cookies.