Categories: News-Headlines

मुख्यमंत्री योगी ने वृंदावन में “हुनर हाट” के 31वें संस्करण, “कौशल कुबेर का कुंभ” और “ब्रज राज उत्सव” का उद्घाटन किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृंदावन में “हुनर हाट” के 31वें संस्करण, “कौशल कुबेर का कुंभ” और “ब्रज राज उत्सव” का उद्घाटन किया और कहा कि “हुनर हाट” के कारीगर और शिल्पकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “आत्मनिर्भर भारत” के दृष्टिकोण को मजबूत कर रहे हैं।

उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने “ब्रज राज उत्सव” के साथ-साथ देश की प्रतिभा को भी एक मंच प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी जाति, पंथ या धर्म तक ही सीमित नहीं है। कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमें कुछ “मंत्र” दिए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने हर जरूरतमंद के जीवन और उसकी आजीविका को बचाने के संकल्प के साथ काम किया और “आत्मनिर्भर भारत” का नारा दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “हुनर हाट” के कारीगर और शिल्पकार “आत्मनिर्भर भारत” के दृष्टिकोण को मजबूत कर रहे हैं। हमारा भारत हस्तशिल्प और शिल्प कौशल के मामले में समृद्ध है। भारत का हस्तशिल्प और शिल्प कौशल सदियों पुराना है। “हुनर हाट” के कारीगरों और शिल्पकारों ने इस कला और शिल्प को पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों के सामने प्रस्तुत किया है। इस कला और शिल्प का सम्मान किया जाना चाहिए, इस कला को और अधिक समावेशी बनाया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी ने “हुनर हाट” में “विश्वकर्मा वाटिका” का दौरा किया। उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और “मेरा गांव मेरा देश” में “खटिया” पर बैठकर विविध किस्म के पारंपरिक भोजन भी ग्रहण किए।

इस अवसर पर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, सांसद हेमा मालिनी, उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की सचिव रेणुका कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर बोलते हुए हेमा मालिनी ने कहा कि “हुनर हाट” में देश के हर हिस्से के कारीगर और शिल्पकार मौजूद हैं। इससे पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा भी मिल रहा है।

मथुरा के वृंदावन के कुंभ मेला ग्राउंड में 10 नवंबर से लेकर 19 नवंबर तक चलने वाले “हुनर हाट” में “विश्वकर्मा वाटिका” के अलावा “सर्कस” का भी प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें भारतीय सर्कस कलाकार विविध किस्म के शानदार पारंपरिक मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

“ब्रज राज उत्सव” के क्रम में ‘हुनर हाट’ में लगभग 400 कारीगर, शिल्पकार और पाक-कला विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, नागालैंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, बिहार, आंध्र प्रदेश, झारखंड, गोवा, पंजाब, उत्तराखंड, लद्दाख, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और केरल सहित 30 से अधिक राज्यों एवं केंद्र – शासित प्रदेशों के कारीगर और शिल्पकार लकड़ी, पीतल, बांस, कांच, कपड़ा, कागज, मिट्टी आदि से बने अपने स्वदेशी उत्पाद लेकर आए हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़े पारंपरिक शाकाहारी भोजन भी “हुनर हाट” में उपलब्ध हैं।

अन्नू कपूर, कैलाश खेर, सुरेश वाडेकर, पुनीत इस्सर (महाभारत से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए), सदानंद विश्वास, अनूप जलोटा, प्रसिद्ध भजन गायक उस्मान मीर, प्रसिद्ध गायिका रानी इंद्राणी और अन्य प्रसिद्ध कलाकार हर दिन शाम को वृंदावन के “हुनर हाट” में विभिन्न सांस्कृतिक और संगीत के कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

पिछले लगभग छह वर्षों के दौरान “हुनर हाट” के माध्यम से छह लाख से अधिक कारीगरों, शिल्पकारों और उनसे जुड़े लोगों को रोजगार और रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं। “हुनर हाट” वर्चुअल एवं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म http://hunarhaat.org और GeM पोर्टल पर भी उपलब्ध है। देश-विदेश के लोग “हुनर हाट” के उत्पादों को डिजिटल और ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।

अगला “हुनर हाट” लखनऊ (12 नवंबर से लेकर 21 नवंबर तक), प्रगति मैदान, नई दिल्ली (14 नवंबर से लेकर 27 नवंबर तक), हैदराबाद (26 नवंबर से लेकर 5 दिसंबर तक), सूरत (10 दिसंबर से लेकर 19 दिसंबर तक), नई दिल्ली (22 दिसंबर 2021 से लेकर 2 जनवरी 2022 तक) में आयोजित किया जाएगा। “हुनर हाट” का आयोजन आने वाले दिनों में मैसूरू, गुवाहाटी, पुणे, अहमदाबाद, भोपाल, पटना, पुडुचेरी, मुंबई, जम्मू, चेन्नई, चंडीगढ़, आगरा, प्रयागराज, गोवा, जयपुर, बंगलुरु, कोटा, सिक्किम, श्रीनगर, लेह, शिलांग, रांची, अगरतला तथा अन्य जगहों में भी किया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

5 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

5 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.