मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल सिविल पुलिस परीक्षा 2023 को रद्द की, 6 महीनों के भीतर पुन: परीक्षा आयोजित होगी

मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल सिविल पुलिस परीक्षा 2023 को रद्द की, 6 महीनों के भीतर पुन: परीक्षा आयोजित होगी

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, “यूपी पुलिस कांस्टेबल सिविल पुलिस परीक्षा 2023 को निरस्त करने तथा आगामी 6 माह के भीतर पुन: परीक्षा कराने के आदेश दिए गए हैं।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल सिविल पुलिस परीक्षा 2023 को रद्द करने और अगले 6 महीनों के भीतर पुन: परीक्षा आयोजित करने के आदेश की घोषणा के बाद लखनऊ में अभ्यर्थियों ने जश्न मनाया।

उत्तर प्रदेश सरकार ने समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) की परीक्षा में कथित अनियमितताओं और धांधली की जांच कागजी तौर पर नहीं बल्कि शासन स्तर पर कराने का आदेश जारी किया है। अभ्यर्थी 27 फरवरी तक @secyappoint@nic.in पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इससे पहले पुलिस भर्ती बोर्ड भी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में कथित धांधली की जांच कर रहा है।

Related posts

Leave a Comment