Categories: News-Headlines

मुंबई में तेज वर्षा के कारण भूस्‍खलन और दीवार गिरने की घटनाओं में 25 लोगों की मौत

मुंबई के कई इलाकों में रातभर तेज वर्षा के बाद जमीन खिसकने और दीवार गिरने की तीन घटनाओं में 25 लोगों की मृत्‍यु हो गई और कई अन्‍य घायल हो गए।

चैंबूर इलाके में दीवार गिरने की घटना में 17 और विकरोली में जमीन धसने से सात लोगों की मृत्‍यु हो गई। भांडुप में दीवार गिरने की घटना में एक व्‍यक्ति के मारे जाने की खबर है। महाराष्‍ट्र में, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल-के कमाण्‍डर अनुपम श्रीवास्‍तव ने आकाशवाणी को बताया कि 16 लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है।

हमारी टीमें दोनों जगहों पर इस समय रेस्‍क्‍यू ऑप्‍स कर रही है। ये रात की घटना है। हमारे टीमें रात के कुछ समय बाद ही पहुंच गई थी और जहां तक कैजुअल्टी का कंसर्न है तो चेम्‍बूर वाशीनाका में अब तक 17 मृतक और 2 घायल हुए थे, जिनको अस्‍पताल में भिजवा दिया गया था और विक्रोली में जहां तक बात हौ विक्रोली में अब तक सात डेडबॉडी रिकवर हो चुकी हैं और दोनों जगहों पर हमको ये आशंका है कि अभी भी पांच से सात लोग इन दोनों जगहों पर अलग-अलग डेडबॉडीज डेबरीज के अंदर फंसे होने की आशंका हम रखते हैं। दोनों ही जगहों पर टीमों को कुछ दिक्‍कतें ये आ रही हैं कि दोनों ही जगह कंजसटिड एरिया में हैं जिससे कि हम अपने भारी वाहन अर्थमूवर और मशीनरी ले जाने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं और हाथों से रेस्‍क्यू का काम कर रहे हैं। हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि जितने अधिकतम लोगों को बचाया जा सके उतना बचाएंगे और हमारा ये ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

8 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

8 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.