मिजोरम में नौवीं विधानसभा की पहली बैठक कल शुरू होगी। इसमें राज्यपाल का संबोधन, नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण और अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष का चुनाव होगा तथा दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस सत्र में तीन बैठकें होंगी।
कल पहले दिन प्रोटेम स्पीकर लालफेमकीमा नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद अध्यक्ष का चुनाव होगा। विधानसभा सचिव लालमहरूइया जोटे ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अब तक सिर्फ एक विधायक ने नामांकन दाखिल किया है।
सत्र के दूसरे दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा, तीसरे दिन उपाध्यक्ष का चुनाव होगा और राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी तथा दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More
पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment