Categories: News-Headlines

मालदीव में राष्‍ट्रपति चुनाव के रन-ऑफ में मतदान जारी, दो शीर्ष उम्‍मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला

मालदीव में राष्‍ट्रपति चुनाव के रन-ऑफ में मतदान जारी है और दो शीर्ष उम्‍मीदवारों के बीच कडा मुकाबला चल रहा है। चुनाव का पहला दौर नौ सितम्‍बर को हुआ था जिसमें किसी भी उम्‍मीदवार को अपेक्षित पचास प्रतिशत वोट नही मिल पाए थे। सत्‍तारूढ मालदीव डेमोक्रेटिक पार्टी का नेतृत्‍व कर रहे मौजूदा राष्‍ट्रपति इब्राहिम मौहम्‍मद सोलेह ने 39 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्‍त किए जबकि विपक्षी उम्‍मीदवार डॉ. मोहम्‍मद मुइजु को 46 प्रतिशत वोट मिले थे। मालदीव के चुनाव आयोग ने बताया कि कुल 12 हजार तेरासी पर्यवेक्षक, निरीक्षक और प्रतिनिधि चुनाव के दूसरे दौर पर निगरानी रखेंगे। कल राजधानी माले में दोनों उम्‍मीदवारों ने रैलियां की। मौहम्‍मद सोलेह ने स्थिर सरकार के लिए मतदाताओं से उन्‍हे वोट देने का आग्रह दिया जबकि डॉ. मुइजु ने चुने जाने पर विश्‍वसनीय और उत्‍तरदायी शासन का भरोसा दिलाया। भारत की पड़ोसी पहले नीति तथा क्षेत्रीय सुरक्षा और विकास की महत्‍वकांक्षी सागर पहल की दृष्टि से मालदीव महत्‍वपूर्ण है। भारत ने मालदीव को क्षमता निर्माण और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं से संपर्क सुधार में भी सहयोग उपलब्‍ध कराया है। इसके अलावा भारत के सहयोग से मालदीव में 47 सामुदायिक विकास परियोजनाएं चल रही हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

5 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

5 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

5 hours ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

5 hours ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.