Categories: News-Headlines

मालदीव के विदेश मंत्री और संयुक्त राष्ट्र की 76वीं महासभा के निर्वाचित अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद भारत की चार दिन की यात्रा पर कल शाम नई दिल्ली पहुंचे

मालदीव के विदेश मंत्री और संयुक्त राष्ट्र की 76वीं महासभा के निर्वाचित अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद भारत की चार दिन की यात्रा पर कल शाम नई दिल्ली पहुंचे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे और विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर से महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय, बहुपक्षीय, क्षेत्रीय और परस्पर हित के द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे। दोनों मंत्रियों के द्विपक्षीय सहयोग के समूचे विषयों की समीक्षा भी किये जाने की संभावना है।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि अब्दुल्ला शाहिद की यात्रा से कई वैश्विक चुनौतियों के बारे में उनके साथ विचार साझा करने का अवसर उपलब्ध होगा। श्री शाहिद संयुक्त राष्ट्र की 76वीं महासभा का अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पहली बार किसी देश की आधिकारिक यात्रा पर भारत आए हैं।

Departing to Delhi today on an official visit as President-elect of #UNGA76, on the invitation of the Indian Government.

Look forward to calling on PM H.E. @narendramodi, and meeting with EAM H.E.@DrSJaishankar during the visit. pic.twitter.com/QwwDCpJNkV

— Abdulla Shahid (@abdulla_shahid) July 21, 2021

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

1 day ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.