Categories: News-Headlines

अमेरिकी सांसद ने राष्‍ट्रपति जो. बाइडेन से माइक्रोसॉफ्ट ईमेल एक्‍सचेंज पर हाल के साइबर हमले के लिए चीन पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया

अमेरिका के एक वरिष्‍ठ सांसद ने राष्‍ट्रपति जो-बाइडेन से हाल में माइक्रोसॉफ्ट ई-मेल एक्‍सचेज पर साइबर हमले के लिए चीन पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है। रिपब्लिकन सांसद माइक रोजर्स ने राष्‍ट्रपति बाइडेन को पत्र लिखकर कार्यकारी आदेश में प्राप्‍त अधिकारों का उपयोग करते हुए चीन के खिलाफ कठोर प्रतिबंध लगाने को कहा है। उन्‍होंने कहा कि 2015 के कार्यकारी आदेश में अमेरिका के खिलाफ द्वेष से साइबर गतिविधियों के लिए जिम्‍मेदार लोगों और देशों के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों का प्रावधान है।

माइक रोजर्स ने कहा कि रूस की तुलना में चीन को दंडित करने में दोहरा रवैया अपनाया जाता रहा है, जो स्‍वीकार्य नहीं है।

सोमवार को अमेरिका और इसके सहयोगी देशों ने चीन पर माइक्रोसाफॅ्ट ई-मेल सर्वर हैक करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि चीनी सरकार से सहयोग प्राप्‍त साइबर अपराधियों ने इसे अंजाम दिया है।

अमेरिकी सांसद ने सार्वजनिक रूप से चीन की निन्‍दा का स्‍वागत किया है, लेकिन इसके साथ कठोर प्रतिबंधों को भी जरूरी बताया है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

6 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.