Categories: News-Headlines

मार्च, 2023 में समग्र खनिज उत्पादन में 6.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई

मार्च, 2023 के लिए खनन एवं उत्खनन क्षेत्र का खनिज उत्पादन सूचकांक 154.2 रहा, जो मार्च, 2022 के स्तर की तुलना में 6.8 प्रतिशत अधिक है। भारतीय खान ब्यूरो (आईबीएम) के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-मार्च, 2022-23 की अवधि के लिए संचयी वृद्धि, पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 5.8 प्रतिशत रही है।

मार्च, 2023 में महत्वपूर्ण खनिजों का उत्पादन स्तर था: कोयला 1078 लाख टन, लिग्नाइट 46 लाख टन, प्राकृतिक गैस (उपयोग की गयी) 2890 मिलियन घन मीटर, पेट्रोलियम (क्रूड) 25 लाख टन, बॉक्साइट 2115 हजार टन, क्रोमाइट 555 हजार टन, तांबा सांद्र 12 हजार टन, सोना 161 किग्रा, लौह अयस्क 281 लाख टन, सीसा सांद्र 42 हजार टन, मैंगनीज अयस्क 311 हजार टन, जस्ता सांद्र 181 हजार टन, चूना पत्थर 402 लाख टन, फास्फोराइट 220 हजार टन, मैग्नेसाइट 11 हजार टन और हीरा 3 कैरेट।

मार्च, 2022 की तुलना में मार्च, 2023 के दौरान सकारात्मक वृद्धि दर्शाने वाले महत्वपूर्ण खनिजों में शामिल हैं: तांबा सांद्र (41.9 प्रतिशत), क्रोमाइट (34 प्रतिशत), फॉस्फोराइट (32.8 प्रतिशत), मैंगनीज अयस्क (13.6 प्रतिशत), कोयला (12.5 प्रतिशत), चूना पत्थर (7.6 प्रतिशत), सीसा सांद्र (6.3 प्रतिशत), लौह अयस्क (4.7 प्रतिशत), बॉक्साइट (3.6 प्रतिशत), और प्राकृतिक गैस (यू) (2.7 प्रतिशत)।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

13 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.