Categories: News-Headlines

गुवाहाटी के सात तीर्थस्थलों को जल-मार्ग से जोड़ा जाएगा

पत्तन, पोत परिवहन और जल मार्ग मंत्रालय (एमओपीएसडब्ल्यू) अंतर्देशीय जलमार्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस क्रम में ब्रह्मपुत्र नदी पर विकसित किए जा रहे नदी आधारित पर्यटन सर्किट के लिए एक समझौता ज्ञापन पर भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई), सागरमाला डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (एसडीसीएल), असम पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (एटीडीसी) और अंतर्देशीय जल परिवहन निदेशालय (डीआईडब्ल्यूटी) के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर असम में 19 मई 2023 को किया जाएगा। यह हस्ताक्षर समारोह असम के मुख्यमंत्री डॉक्टर हेमंत बिस्वा सरमा और केन्द्रीय बंदरगाह पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल की उपस्थिति में होगा।

इस परियोजना को सागरमाला कार्यक्रम के तहत 40-45 करोड़ की शुरुआती लागत से विकसित किया जा रहा है। एसडीसीएल और आईडब्ल्यूएआई संयुक्त रूप से परियोजना लागत का 55 प्रतिशत योगदान देंगे जबकि शेष लागत एटीडीसी द्वारा दिया जायेगा। डीआईडब्ल्यूटी ने मंदिरों के पास वाले घाटों का उपयोग इस परियोजना के लिए मुफ्त में करने की सहमति दी है।

ये सागरमाला परियोजना गुवाहाटी में स्थित कामाख्या, पाण्डुनाथ, अश्व क्लांता डोलगोविंदा,उमानंदा चक्रेश्वर और औनियती सतरा नाम के ऐतिहासिक मंदिरों को साथ जोड़ेगी। सर्किट हनुमान-घाट उज़ैन-बाजार से निकलकर जलमार्गों के माध्यम से उपरोक्त सभी मंदिरों को जोड़ते हुए अपना फेरा पूरा करेगा। फेरी सेवा से एक चक्कर को पूरा करने के लिए कुल यात्रा समय 2 घंटे से कम होने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

3 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

4 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.