Categories: News-Headlines

मार्च के लिए थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति दर 14.55 प्रतिशत

मार्च, 2021 के 7.89 प्रतिशत की तुलना में मार्च, 2022 के दौरान मुद्रास्फीति की वार्षिक दर 14.55 प्रतिशत (अनंतिम) रही। मार्च, 2022 में पिछले वर्ष की इस अवधि की तुलना में मुद्रास्फीति की ऊंची दर मुख्‍य रूप से रूस-यूक्रेन संघर्ष के बाद वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान के कारण कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, खनिज तेल, मूल धातुओं आदि की कीमतों में वृद्धि की वजह से हुई।

उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के आर्थिक सलाहकार कार्यालय ने मार्च, 2022 (अनंतिम) और जनवरी, 2022 (अंतिम) के लिए भारत में थोक मूल्य सूचकांक संख्याएं जारी कर दी है। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) के अनंतिम आंकड़े देश भर में संस्थागत स्रोतों और चुनी हुई विनिर्माण इकाइयों से प्राप्त आंकड़ों के साथ संकलित किए जाते हैं और हर महीने की 14 तारीख (या अगले कार्य दिवस) को जारी किए जाते हैं। 10 सप्ताह के बाद अनंतिम सूचकांक को अंतिम रूप दे दिया गया है और अंतिम आंकड़े जारी कर दिए गए हैं।

थोक मूल्‍य सूचकांक के प्रमुख समूहों में माह दर माह परिवर्तन ::

प्राथमिक वस्तुएं (भारांक 22.62%): – इस प्रमुख समूह का सूचकांक फरवरी, 2022 महीने के 166.8 (अनंतिम) से मार्च, 2022 में 2.10% बढ़कर 170.3 (अनंतिम) हो गया। कच्चे तेल, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की कीमतें (21.18 %), खनिज (9.72%) और गैर-खाद्य वस्तुएं (2.94%) में फरवरी, 2022 की तुलना में मार्च, 2022 में वृद्धि हुई। खाद्य पदार्थों की कीमतों (-0.82%) में फरवरी, 2022 की तुलना में मार्च, 2022 में गिरावट आई।
ंधन और बिजली (भारांक 13.15%):-इस प्रमुख समूह का सूचकांक मार्च, 2022 में 5.68% बढ़कर 146.9 (अनंतिम) हो गया, जो फरवरी, 2022 के महीने में 139.0 (अनंतिम) था। खनिज तेलों की कीमतें में (9.19%) फरवरी, 2022 की तुलना में मार्च, 2022 में वृद्धि हुई।
िर्मित उत्पाद (भारांक 64.23%): – इस प्रमुख समूह का सूचकांक मार्च, 2022 में 2.31% बढ़कर 141.6 (अनंतिम) हो गया, जो फरवरी, 2022 के महीने में 138.4 (अनंतिम) था। विनिर्मित उत्पादों के लिए 22 एनआईसी दो अंकीय समूहों में से 18 समूहों में वृद्धि हुई जबकि 3 समूहों में फरवरी, 2022 की तुलना में मार्च, 2022 में कीमतों में कमी देखी गई। कीमतों में वृद्धि मुख्य रूप से बुनियादी धातुओं, खाद्य उत्पादों, रासायनिक और रासायनिक उत्पादों और कपड़ा की वजह से हुई। कुछ समूहों ने कीमतों में कमी देखी है, जिसमें अन्य परिवहन उपकरणों का निर्माण; फार्मास्यूटिकल्स, औषधीय रसायन और वनस्पति उत्पाद रहे। फरवरी, 2022 की तुलना में मार्च, 2022 में परिधानों के दाम अपरिवर्तित रहे।

डब्ल्यूपीआई खाद्य सूचकांक (भारांक 24.38%): खाद्य सूचकांक, जिसमें प्राथमिक वस्तु समूह की ‘खाद्य वस्तुएं‘ और विनिर्मित उत्पाद समूह के ‘खाद्य उत्पाद‘ शामिल हैं, में वृद्धि हुई है और यह फरवरी, 2022 के 166.4 से बढ़कर मार्च, 2022 में 167.3 हो गई। डब्ल्यूपीआई खाद्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर फरवरी 2021 के 8.71 प्रतिशत की तुलना में  बढ़कर मार्च, 2022 में 8.71 प्रतिशत हो गई।

दिसंबर, 2021 का अंतिम सूचकांक (आधार वर्ष 2011-12=100): जनवरी, 2022 के अंतिम थोक मूल्य सूचकांक और ‘सभी वस्तुओं‘ के लिए मुद्रास्फीति की दर (आधार वर्ष 2011-12=100) अनंतिम आंकड़ा क्रमशः 143.8 और 13.68प्रतिशत रहे। मार्च, 2022 के लिए अखिल भारतीय थोक मूल्‍य सूचकांक तथा विभिन्‍न वस्‍तु समूहों के लिए मुद्रास्‍फीति दर का विवरण संलग्‍नक I में है। पिछले 6 महीनों में विभिन्‍न वस्‍तु समूहों के लिए थोक मूल्‍य सूचकांक आधारित मुद्रास्‍फीति की वार्षिक दर (वर्ष दर वर्ष) संलग्‍नक II में है। पिछले 6 महीनों में विभिन्‍न वस्‍तुओं एवं समूहों के लिए डब्‍ल्‍यूपीआई सूचकांक संलग्‍नक III में है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में शांति शिखर – ध्यान केंद्र के उद्घाटन पर ब्रह्माकुमारीज़ को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में आध्यात्मिक शिक्षा, शांति और ध्यान… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने लखनऊ को यूनेस्को द्वारा पाक-कला का सृजनशाील शहर घोषित किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लखनऊ को यूनेस्को द्वारा पाक-कला का सृजनशाील शहर घोषित किये जाने… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज छत्‍तीसगढ में विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज छत्‍तीसगढ में विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन किया और… Read More

2 hours ago

लखनऊ को उसकी समृद्ध खान-पान विरासत के सम्मान में यूनेस्को मौलिक पाककला शहर का दर्जा दिया गया

लखनऊ को यूनेस्को मौलिक पाककला शहर का दर्जा दिया गया है। यह दर्जा लखनऊ की… Read More

2 hours ago

भारत ने बहरीन में एशियाई युवा खेलों में 48 पदकों के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

भारत ने बहरीन में एशियाई युवा खेलों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ से हुई मौतों पर दुख प्रकट किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ से… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.