Categories: News-Headlines

मानकों के व्यापक प्रचार के लिए भारतीय मानक ब्यूरो और अंतरराष्ट्रीय इलेक्ट्रोटेक्निकल आयोग के बीच सहयोगात्मक प्रयास

अंतरराष्ट्रीय इलेक्ट्रोटेक्निकल कमीशन (आईईसी) के महासचिव एवं सीईओ फिलिप मेट्ज़गर ने हाल ही में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की यात्रा के दौरान बीआईएस और आईईसी के बीच सहयोग पर जोर दिया। उन्होंने बीआईएस के महानिदेशक प्रमोद कुमार तिवारी के साथ गहन विचार – विमर्श किया और भारतीय मानक समुदाय को आईईसी के तकनीकी, नीति और शासन निकायों में नेतृत्व के पद संभालने के लिए प्रोत्साहित किया।

वर्तमान में, भारत आईईसी मानकीकरण प्रबंधन बोर्ड (एसएमबी) और मार्केट स्ट्रैटेजी बोर्ड (एमएसबी) का सदस्य है, जोकि क्रमशः तकनीकी मामलों और भविष्य के काम के लिए प्रासंगिक विषय क्षेत्रों की पहचान करने से संबंधित आईईसी के सर्वोच्च नीति-निर्माण निकाय हैं। भारत तकनीकी समितियों (टीसी), उपसमितियों (एससी) और उनके समूहों में अपनी भागीदारी के जरिए आईईसी के तकनीकी कार्यों में भी योगदान देता है।

बातचीत के दौरान, बीआईएस के अधिकारियों ने चर्चा की कि कैसे दोनों संगठन गहरे जुड़ाव और मानकों को बढ़ावा दे सकते हैं। फिलिप मेट्ज़गर ने आईईसी शासन निकायों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्यों, समुदाय की जरूरतों और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए भारतीय मानक समुदाय के साथ उपयोगी विचार-विमर्श किया। प्रासंगिक उद्योग संघों के प्रतिनिधियों ने भारतीय दृष्टिकोण से आईईसी के महत्व और बीआईएस एवं आईईसी के बीच आगे के सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।

आईईसी जिनेवा में स्थित एक गैर-लाभकारी संगठन है जो इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय मानकों को विकसित कर रहा है। भारत आईईसी की भारतीय राष्ट्रीय समिति (आईएनसी-आईईसी) के माध्यम से आईईसी के कार्यों में भाग ले रहा है और योगदान दे रहा है। डीजी बीआईएस आईएनसी-आईईसी के अध्यक्ष हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

9 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

10 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.