Categories: News-Headlines

माता वैष्‍णो देवी भवन परिसर में भगदड़ मचने से 12 लोग मारे गए और 13 घायल, प्रधानमंत्री ने घटना पर शोक व्यक्त किया

जम्‍मू-कश्‍मीर में कटरा के निकट माता वैष्‍णो देवी भवन परिसर में आज तडके मची भगदड में 12 लोग मारे गए और 13 घायल हो गए। जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह के अनुसार भगदड तडके लगभग 2 बजकर 45 मिनट पर हुई।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि भारी भीड़ के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद भगदड़ मच गयी। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से राहत राशि की घोषणा की गयी है।

घायलों को उपचार के लिए श्रीमाता वैष्‍णो देवी नारायण अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

श्रीमाता वैष्‍णो देवी श्राइन बोर्ड ने हेल्‍पलाइन नम्‍बर जारी किए हैं, ये नम्‍बर हैं – 01991-234804 और 01991-234053
अन्‍य हेल्‍पलाइन नम्‍बर हैं :
पुलिस नियंत्रण कक्ष कटरा- 01991-232010 और 9419145182
पुलिस नियंत्रण कक्ष रियासी- 01991-45076 और 9622856295
डी.सी. कार्यालय रियासी नियंत्रण कक्ष- 01991-245763 और 9419839557

प्रधानमंत्री ने माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में कई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में कई लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में कई लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह, नित्यानंद राय से बात की और स्थिति का जायजा लिया’।

Leave a Comment

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले 5 लाख नए मतदाता जोड़े

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, निर्वाचन आयोग ने मतदाता पंजीकरण के नए आंकड़े जारी… Read More

6 hours ago

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए… Read More

6 hours ago

ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय संकट पर गहरी चिंता व्यक्त की

ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय… Read More

6 hours ago

अमेरिका की नाकाबंदी के कारण ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद किया

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने अमरीका के साथ इस्लामाबाद में हुई वार्ता… Read More

6 hours ago

आज विश्व धरोहर दिवस है

आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.