Categories: News-Headlines

मां दुर्गा की नौ दिन की पूजा अर्चना का नवरात्र- अनुष्‍ठान आज से आरंभ

शक्तिरूपा मां दुर्गा की नौ दिन की पूजा-अर्चना का नवरात्र- अनुष्‍ठान आज से प्रारंभ हो गया है। आज प्रथम दिन देवी के शैलपुत्री रूप की पूजा की जाती है। नवरात्र के लिये मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है।

गुजरात में भी शारदीय नवरात्र आस्था और उल्लास से मनाया जा रहा है। हमारी सांवाददाता ने बताया है कि विदेशों में रह रहे भारतवंशी भी विधिवत नवरात्र- अनुष्ठान का आयोजन कर रहे हैं।

नवरात्रि के चलते गुजरात के सभी शहर पहले से सजाए गए हैं। हर नुक्कड, सोसायटी, दुकानें, सोशल क्लब और पार्टी प्लॉट्स पर रंग-बिरंगी रोशनी की गई है। लगभग तीन वर्ष के अंतराल के बाद राज्य के पार्टी प्लॉट भव्य नवरात्रि समारोह की मेजबानी करने के लिए तैयार है। स्थानीय बाजार तरह-तरह के आकर्षक रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों, ऑक्सीडाइ़़ज ज्वेलरी डांडिया स्टिक से भरे हुए हैं। इस वर्ष राज्य सरकार की अनुमति के बाद मध्य रात्रि तक शहर संगीत और नृत्य की आवाज से गूंजेगे। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल आज अहमदाबाद में वाइब्रेंट नवरात्रि उत्सव का शुभारंभ करेंगे।

जम्‍मू-कश्‍मीर में रियासी जिले के त्रिकुटा पर्वत पर स्थित माता वैष्‍णो देवी मंदिर में इस वर्ष दर्शन के लिए देश-विदेश से लगभग तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। श्री माता वैष्‍णो देवी श्राइन बोर्ड ने सुरक्षा सहित सभी आवश्‍यक प्रबंध किए हैं। उपराज्‍यपाल और श्राइन बोर्ड के अध्‍यक्ष मनोज सिन्‍हा ने पिछले महीने की 31 तारीख को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान प्रणाली शुरू की है। इससे भीड़ के प्रबंधन और यात्रियों की निगरानी में मदद मिलेगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से कर्नाटक के तीन दिन के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति के रूप में किसी राज्य की यह उनकी पहली यात्रा है। वे आज मैसूरु के चामुंडी हिल्स में मैसूरु दशहरा उत्सव का उद्घाटन करेंगी। वे हुबली-धारवाड़ नगर निगम की ओर से हुबली में आयोजित अभिनंदन समारोह में भी शामिल होंगी और धारवाड़ में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के नये परिसर का उद्घाटन करेंगी।

Leave a Comment

Recent Posts

राधा कृष्णा मंदिर तनौरा नूरपुर का इतिहास और महत्व – विकराल न्यूज़

राधा मंदिर तनौरा नूरपुर आगरा का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जो भगवान कृष्ण और… Read More

14 hours ago

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

2 days ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

2 days ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

3 days ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

3 days ago

This website uses cookies.