Categories: News-Headlines

महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को आठ रन से हराया

वीमेंस प्रीमियर लीग क्रिकेट में गुजरात जायंट्स ने यूपी वारियर्स को आठ रन से हरा दिया है। कल रात नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गये इस मैच में गुजरात जायंट्स के लिए जीत जरूरी थी।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने कप्तान बेथ मूनी के 52 गेंदों पर नाबाद 74 रन की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 152 रन बनाए थे।

जवाब में यूपी निर्धारित 20 ओवर में दीप्ति शर्मा के 60 गेंदों पर नाबाद 88 रनों की मदद से पांच विकेट पर 144 रन ही बना सकी। गुजरात जायंट्स की ओर से सोलह वर्षीय तेज गेंदबाज शबनम शकील ने 11 रन देकर 3 विकेट लिए।

अंक तालिका में गुजरात अभी भी सबसे निचले पायदान पर है, सात मैचों में दो जीत के साथ उसके चार अंक हैं। यूपी तीन जीत और पांच हार के साथ कुल छह अंक लेकर चौथे स्थान पर है।

आज शाम 7:30 बजे नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

8 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

8 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

8 hours ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

8 hours ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.