Categories: News-Headlines

महाशिवरात्रि आज पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है

महाशिवरात्रि का त्‍यौहार पूरे देश में श्रद्धा और उत्‍साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शिवालयों और मन्दिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने इस अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

मध्य प्रदेश की धार्मिक राजधानी उज्जैन आज पूरी तरह शिवमय हो चुकी है। महाशिवरात्रि के पावन मौके पर बाबा महाकाल के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है।

उत्तर प्रदेश से हमारे संवाददाता ने बताया है कि संगम पर आस्‍था की डुबकी लगाने के लिए आज समुचित व्यवस्था की गई है।

महाराष्ट्र में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भीड़ शिव मंदिरों में उमड़ रहे हैं।

ओडिशा में, महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में आज सुबह से ही राज्य भर में भगवान शिव के मंदिरों में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी 2026 को मुंबई जाएंगे, जहां वे फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति… Read More

40 minutes ago

अमरीका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा– नवगठित शांति बोर्ड के सदस्यों ने गज़ा के पुनर्निर्माण के लिए 5 अरब डॉलर देने का वादा किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि नवगठित शांति बोर्ड के सदस्यों ने… Read More

40 minutes ago

भारत सरकार ने गुजरात में सीबीडीसी-आधारित डिजिटल फूड कूपन पायलट की शुरुआत की

भारत सरकार ने गुजरात में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (सीबीडीसी) आधारित डिजिटल फूड करेंसी पायलट… Read More

2 hours ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के अध्यक्ष वोल्फगैंग इचिंगर से बातचीत की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के अध्यक्ष वोल्फगैंग… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी कल (16 फरवरी) नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 16 फरवरी, 2026 को शाम 5 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम… Read More

19 hours ago

T20 क्रिकेट विश्व कप 2026 में आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान से

T20 क्रिकेट विश्व कप 2026 में आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान से क्रिकेट विश्व कप… Read More

23 hours ago

This website uses cookies.