Categories: News-Headlines

महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना प्रतिबंधों में ढ़ील दी, रविवार से प्रतिदिन रात 10 बजे तक होटल और रेस्तरां खोलने की अनुमति

महाराष्ट्र सरकार ने कोविड प्रतिबंधों में और ढ़ील देते हुए रविवार से हर दिन रात 10 बजे तक होटल और रेस्तरां खुले रखने की अनुमति दे दी है। अभी शाम चार बजे तक ही होटल और रेस्तरां चलाने की अनुमति है। ग्राहकों को रेस्‍तरां के प्रतीक्षा क्षेत्र में मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

महाराष्‍ट्र सरकार ने कोविड 19 पाबंदियों में और ढील देने का फैसला किया है। ऐसे में 15 अगस्‍त से मॉल, रेस्‍त्रां को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ रात दस बजे तक खुल सकेंगे। हालांकि इसके साथ यह भी शर्त होगी कि सभी कर्मचारियों का पूरी तरह से टीकाकरण होना चाहिए। इसके अलावा दुकानें भी रात दस बजे तक खुली रखने की अनुमति दी गई है। सरकार ने कहा है कि स्‍पा और जिम को भी इस शर्त पर 50 प्रतिशत क्षमता के साथ रात दस बजे तक संचालित करने की अनुमति दी जाएगी। इन प्रतिष्‍ठानों के सभी कर्मचारी दोनों टीके की दोनों खुराकें ले चुके हों। इंडोर खेलों की अनु‍मति होगी लेकिन सिनेमा हाल और उपासना स्‍थल अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.