Categories: News-Headlines

देश के स्‍वच्‍छ शहर इंदौर को देश का पहला वाटर प्‍लस सिटी घोषित किया गया

देश के स्‍वच्‍छ शहर इंदौर को देश का पहला वाटर प्‍लस सिटी घोषित किया गया है। इंदौर देश का पहला शहर है जो स्‍वच्‍छता की श्रेणी में चार बार से गिना जा रहा है। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, ग्रामीण विकास और आवासन मंत्री भुपेन्‍द्र सिंह ने इंदौर नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ -साथ आम जनता को भी इस कार्य के लिए बधाई दी है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, वॉटर प्लस की चयन प्रक्रिया में देश के 84 शहर दावेदार थे, जिसमें से सिर्फ 33 शहरों को जमीनी सत्यापन के लिये उपयुक्त पाया गया। जमीनी सत्यापन में इंदौर शहर के लोगों की मेहनत रंग लायी और इस तरह इंदौर की उपलब्धियों में एक और सुनहरा पन्ना जुड़ गया। गौरतलब है कि स्वच्छ भारत मिशन शहरी के अंतर्गत देश के शहरों का विभिन्न स्वच्छता मानकों के आधार पर परीक्षण किया जाता है। इसमें ओडीएफ प्लस, ओडीएफ डबल प्लस और वॉटर प्लस की श्रेणियाँ हैं। वॉटर प्लस का प्रमाण-पत्र उन शहरों को दिया जाता है, जिन्होंने ओडीएफ डबल प्लस के सभी मानकों को पूर्ण किया हो। साथ ही आवासीय और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले अपशिष्ठ मल-जल को जहाँ उपचार के बाद ही पर्यावरण में छोड़ा जाता हो। यही नहीं, इस पुरस्कार के लिए अपशिष्ठ मल-जल का पुन: उपयोग भी सुनिश्चित किया जाना जरुरी है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.