स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि महाराष्ट्र में आयुष्मान भारत योजना और राज्य सरकार के ज्योतिबा फुले आरोग्य योजना के अंतर्गत बारह करोड़ लोगों को संयुक्त स्वास्थ्य कार्ड दिया जाएगा। मनसुख मांडविया ने महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के साथ आयुष्मान भारत कार्ड बनाने और स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के संबंध में बैठक के बाद संवाददाताओं से यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य कार्ड से कई सेवाएं मिल सकेंगी।
मनसुख मांडविया ने बताया कि महाराष्ट्र में छह सौ से अधिक जनऔषधि केन्द्र हैं और इनकी संख्या बढ़ाकर एक हजार की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत महाराष्ट्र के सभी जिलों में एक गहन देखभाल इकाई विकसित की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत देश के लगभग 60 करोड़ लोगों को पांच लाख रुपये तक के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment