केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दो दिवसीय जम्मू और कश्मीर यात्रा के दूसरे दिन आज श्रीनगर में बलिदान स्तंभ का शिलान्यास किया और जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात कर नियुक्ति पत्र वितरित किये। अपने ट्वीट में गृह मंत्री ने कहा कि “जम्मू-कश्मीर देश के शौर्यवीरों के अदम्य साहस व वीरता की कर्मभूमि रही है।ऐसे ही वीरों के पराक्रम को चिरंजीवी बनाने के लिए आज श्रीनगर के प्रताप पार्क में ‘बलिदान स्तंभ’ का शिलान्यास किया। यह स्तंभ बलिदानियों की स्मृति को अमर कर युवाओं को देशभक्ति की प्रेरणा देगा”।
अमित शाह ने कहा कि “जम्मू-कश्मीर पुलिस के असंख्य जवान, जिन्होंने आतंकवादियों से लड़ते हुए निर्दोष नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, यह इस बात का प्रमाण है कि कश्मीर और वहाँ के लोग शांति के लिए कितने प्रतिबद्ध हैं। आज श्रीनगर में ऐसे शहीदों के परिजनों से मुलाकात की और शहीदों के परिजनों को जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से नियुक्ति पत्र वितरित किये।“
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment