Categories: News-Headlines

महाराष्ट्र जिला परिषद चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की

महाराष्ट्र जिला परिषद चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की है। राज्य चुनाव आयोग द्वारा कल घोषित परिणामों के अनुसार, महायुति ने 731 में से 552 सीटों पर जीत दर्ज की। सत्तारूढ़ गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी 225 सीटों के साथ शीर्ष पर रही। इसके बाद अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 165 सीटें और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 162 सीटें जीतीं।

विपक्षी, महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस ने 55 सीटें, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 43 सीटें और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को 26 सीटें प्राप्‍त हुईं। शेष सीटें निर्दलीय और छोटे दलों के खाते में गईं। भारतीय जनता पार्टी सिंधुदुर्ग, सतारा और लातूर सहित कई जिलों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने पुणे जिला परिषद में बढत बनाई। कल 12 जिला परिषदों के लिए मतगणना हुई, जबकि 125 पंचायत समितियों के परिणाम भी घोषित किए गए।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने महाराष्‍ट्र जिला परिषद चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और महायुति गठबंधन की जबरदस्‍त सफलता का स्‍वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि महाराष्‍ट्र के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोग सुशासन और ऐसा गठबंधन चाहते हैं जो राज्य की गौरव शाली संस्‍कृति के अनुरूप कार्य करे। उन्‍होंने जमीनी स्‍तर पर अथक परिश्रम के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना की।

Leave a Comment

Recent Posts

डाक विभाग और NSE ने भारतीय डाक के माध्यम से म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

सरकार के संचार मंत्रालय के डाक विभाग (डीओपी) ने आज भारत के अग्रणी स्टॉक एक्सचेंज,… Read More

9 hours ago

फिजी के वित्त मंत्री एसरोम यूसुफ इमैनुएल ने नई दिल्ली में महालेखा नियंत्रक भवन का दौरा किया

भारत की महालेखा नियंत्रक (सीजीए) टीसीए कल्याणी ने आज नई दिल्ली के महालेखा नियंत्रक भवन… Read More

9 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी का स्वागत किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी का… Read More

18 hours ago

ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन की तैयारियों में लगे अधिकारियों की पहली बैठक कल नई दिल्‍ली में हुई

ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन की तैयारियों में लगे अधिकारियों की पहली बैठक कल नई दिल्‍ली में… Read More

18 hours ago

इस्पात मंत्रालय ने 85 विशेष इस्पात परियोजनाओं के लिए 11,887 करोड़ रुपये के निवेश वाली MoU पर हस्ताक्षर किए

इस्पात मंत्रालय ने 09.02.2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में, इस्पात एवं भारी उद्योग… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.