Categories: News-Headlines

महारत्न कंपनी REC Ltd ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत झारखंड के रांची में ‘बिजली उत्सव’ का आयोजन किया

भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली एक महारत्न कंपनी, आरईसी लिमिटेड ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत 29 जून, 2023 को रांची, झारखंड में ‘बिजली उत्सव’ का आयोजन किया। विद्युत क्षेत्र में विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित होने वाले ग्रामीणों ने अपने अनुभवों एवं विचारों का साझा किया कि किस प्रकार से विद्युत ने उनके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव लाया है।

इस कार्यक्रम में संजय सेठ, सांसद, रांची; डी. के. सिंह, डीजीएम, रांची; मंतोष मणि सिंह, डीजीएम, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल); हिमांशु, ईईई (पश्चिम), जेबीवीएनएल और अंजन लाहिड़ी, मुख्य कार्यक्रम प्रबंधक, आरईसी लिमिटेड एवं अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की।

इस कार्यक्रम में विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया, जहां वक्ताओं ने ऊर्जा संरक्षण से संबंधित मुद्दों, दूरदराज इलाकों में विद्युतीकरण करने के दौरान उपभोक्ता के अधिकारों में आने वाली चुनौतियों और लोगों को विद्युत तक पहुंच प्रदान करने के साथ-साथ उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के बारे में बात की। इस कार्यक्रम का समापन लोगों के बीच एलईडी बल्ब का वितरण करने के बाद हुआ।

आरईसी लिमिटेड एक गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्था है, जो पूरे देश में बिजली क्षेत्र का वित्तपोषण एवं विकास पर अपना ध्यान केंद्रित करती है। इसकी स्थापना 1969 में हुई थी और अपनी स्थापना के बाद से आरईसी लिमिटेड ने अपने परिचालन का 50 वर्षों से ज्यादा समय पूरा किया है। यह राज्य बिजली बोर्डों, राज्य सरकारों, केंद्रीय एवं राज्य बिजली उपयोगिताओं, स्वतंत्र बिजली उत्पादकों, ग्रामीण इलेक्ट्रिक सहकारी समितियों तथा निजी क्षेत्र के उपयोगिताओं को वित्तीय सहायता प्रदान करता है। इसकी व्यावसायिक गतिविधियों में उत्पादन, ट्रांसमिशन, वितरण एवं नवीकरणीय ऊर्जा सहित विभिन्न प्रकार की परियोजनाओं में संपूर्ण बिजली क्षेत्र की मूल्य श्रृंखला की परियोजनाओं का वित्तपोषण करना शामिल हैं। आरईसी के वित्तपोषण से देश के प्रत्येक चार में से एक बल्ब रोशन होता है।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

4 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

4 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.