केन्द्रीय नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य एम.सिंधिया ने आज मप्र के खजुराहो में इन्डियन फ्लाइंग अकादमी और फ्लाई ओला एविएशन अकादमी का शुभारम्भ किया. इस अवसर पर 5वां हेलीकॉप्टर और लघु विमान शिखर सम्मेलन भी आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते नौ सालों में विमानन क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है. उन्होंने बताया कि पहले देश में मात्र 74 हवाई अड्डे थे जबकि अब यह संख्या बढ़कर 148 तक पहुँच गयी है जो भविष्य में 200 तक पहुँच जाएगी. विमानों की बढ़ती संख्या का उल्लेख करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि देश में विमानों की संख्या भी अब 400 से 75 फीसदी बढ़कर 700 हो गयी है. उन्होंने बताया की आगामी पांच सालों में देश में करीब बारह सौ से पंद्रह सौ विमान होंगे।
वहीं, 5 वे हेलीकॉप्टर और लघु विमान शिखर सम्मेलन का आयोजन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय, मध्य प्रदेश सरकार, पवन हंस लिमिटेड और भारतीय वाणिज्य और उद्योग महासंघ -फिक्की द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।
इस सम्मेलन का विषय ‘‘अंतिम मील तक पहुंचना: हेलीकॉप्टर और छोटे विमानों के माध्यम से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी’’ है। शिखर सम्मेलन का उद्देश्य सुदूर और पहाड़ी क्षेत्रों में उड़ान योजना का विस्तार करना है।
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से… Read More
आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई… Read More
भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल… Read More
केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More
NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More
लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment