पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग ने कल इस्लामाबाद पुलिस से पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार करने और उन्हें आज आयोग के समक्ष पेश करने के निर्देश दिए। ऐसा नहीं होने पर निर्वाचन आयोग के प्रति अवमानना मानी जाएगी। निर्वाचन आयोग के समक्ष इमरान खान की बार-बार सुनवाई के लिए उपस्थित नहीं रहने को देखते हुए आयोग ने इस्लामाबाद के पुलिस महानिदेशक से पाकिस्तान तहरीक-ए इंसाफ पार्टी के प्रमुख को अवमानना मामले में उपस्थित नहीं होने के लिए पाकिस्तान ने उन्हें गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। निर्वाचन आयोग ने मुख्य निर्वाचन आयोग के खिलाफ पिछले वर्ष आपत्तिजनक भाषा का कथित इस्तेमाल करने के कारण इमरान खान और उनकी पार्टी के पूर्व नेता असद उमर और फवाद चौधरी के खिलाफ अवमानना की कार्यवाई करने को कहा था।
निर्वाचन आयोग की चार सदस्यों की निसार दुर्रानी की अध्यक्षता की पीठ ने ग्यारह जुलाई की पिछली सुनवाई में इमरान खान और फवाद चौधरी के गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे जबकि असद उमर के बारे में ऐसा नहीं किया गया। आयोग ने इन लोगों को 25 जुलाई की सुनवाई में उपस्थित होने को कहा है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment